मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी | 26 की मौत की खबर

मध्य प्रदेश के पन्ना से आए श्रद्धालुओं की बस यमनोत्री हाईवे पर डामटा के पास दुर्घटनाग्रस्त  होने से 26 यात्रियों की मौत हो गयी। श्रद्धालु यमनोत्री धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। जबकि घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डामटा में प्राथमिक उपचार के बाद  इलाज के लिए हायर सेण्टर भेजा गया है।  जानकारी के अनुसार बस में 30  यात्री  चालक परिचालक सहित सवार थे। उत्तराखंड पुलिस  एस डी आर एफ  टीम और स्थानीय लोगों द्वारा बचाव व राहत का कार्य किया गया है। 


दुर्घटना का कारण 

दुर्घटना का कारण चालक को नींद की झबकी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बस का यह बिना रुके तीसरा ट्रिप था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने हादसे पर दुःख जताया और घायलों को समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। 
मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री आधी रात को ही घायलों से मिलने और उनका हाल चाल जानने देहरादून पहुँच गए हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ