भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा स्थापित श्री केदारनाथ ग्यारहवां ज्योतिर्लिंग है। यह भारत में रुद्रप्रयाग जिले के हिमालय की ऊंचाई पर स्थित हिंदू तीर्थयात्रा के सबसे प्रमुख पवित्र स्थानों में से एक है।
मेडिकल रिलीफ पोस्ट
केदारनाथ यात्रा 2022 पैदल मार्ग पर 14 स्थानों में स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती होगी। जिसकी व्यवस्था पूरी कर ली गयी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी रुद्रप्रयाग बी के शुक्ला द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग ने व्यवस्था से जुडी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। केदारनाथ यात्रा के लिए पैदल मार्ग पर 14 चिकित्सा राहत केंद्र बनाये गये है जिनमे फार्मासिस्ट और वार्ड व्वाय की तैनाती 1 मई को की जायेगी। साथ ही पैदल मार्ग में गौरीकुंड , भीमबली , बड़ी लिनचोली और केदारनाथ में विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात रहेंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी रुद्रप्रयाग बी के शुक्ला द्वारा बताया चिकित्सा राहत केंद्र में जीवन रक्षक दवाओं के साथ ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है।
केदारनाथ यात्रा मेडिकल रिलीफ पोस्ट
1 मई से चिकित्सा राहत केंद्रों का संचालन शुरू कर दिया जायेगा। पैदल मार्ग पर चिकित्सा राहत केंद्र इन स्थानों पर हैं।
- चिरबासा
- जंगलचट्टी
- भीमबली
- रामबाड़ा पुल
- रामबाड़ा
- छोटी लिनचोली
- बड़ी लिनचोली
- छानी भैरव ग्लेशियर
- रुद्रा पॉइंट
- बेस कैंप
- श्री केदारनाथ।
इसके अतिरिक्त सोनप्रयाग , मध्यमेश्वर , त्रिजुगीनारायण और तुंगनाथ में भी आवश्यक व्यवस्थाएं कर दी गयी हैं।
केदारनाथ यात्रा 2022 टूर पैकेज
चारधाम यात्रा में केदारनाथ मंदिर आने वाले तीर्थ यात्रियों के ठहरने के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा अपनी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। टेंट कालोनी बनाई जाएगी, जिससे केदारधाम में लगभग 1500 यात्रियों के लिए अतिरिक्त व्यवस्था होगी।
महाप्रबंधक गढ़वाल मंडल विकास निगम अनिल गब्र्याल द्वारा बताया गया कि गौरीकुंड से केदारनाथ तक यात्रियों के रहने एवं भोजन की व्यवस्था की तैयारी पूरी की जा चुकी है।
गौरीकुंड से पैदल मार्ग जंगलचट्टी , भीमबली ,लिनचोली में आवासीय व्यवस्था सुचारु कर दी गयी है। टेंट भी लगाए जा रहे हैं। स्टाफ तैनात कर दिया गया है और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है ।
केदारनाथ यात्रा 2022 खुलने की तिथि
6 मई 2022 को केदारनाथ धाम के कपाट यात्रियों के लिए खोल दिए जायेंगे। इस बार यात्रा के लिए पंजीकरण और केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग को देखते हुए रिकॉर्ड तीर्थ यात्रियों के आने की उम्मीद है.
यात्रियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर जोरो-शोरों से तैयारियां शुरू हो गई हैं. चारधाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेश हो रहा है। अब तक 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं और पंजीकरण की प्रक्रिया अब भी जारी है. ऐसे मे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इस बार चारधाम की यात्रा में काफी संख्या में तीर्थ यात्रियों के आने की संभावना है.
यात्री अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन उत्तराखंड सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट https://badrinath-kedarnath.gov.in पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए एक फोटोग्राफ ,एक एड्रेस प्रूफ और आधार नंबर की जरुरत पड़ेगी।
फोटो गैलरी
 |
श्री केदारनाथ |
 |
श्री केदारनाथ डोली |
 |
केदारनाथ मंदिर |
 |
रात्रि में केदारनाथ मंदिर |
 |
केदारनाथ मंदिर |
 |
केदारनाथ दर्शन |
 |
जय केदारनाथ |
 |
इग्लू हाउस |
 |
केदारनाथ कस्बा |
 |
सन्यासी |
 |
यात्री दर्शन को जाते हुए |
2 टिप्पणियाँ
केदारनाथ के कपाट का शुभ मुहूर्त कब है।
जवाब देंहटाएंकेदारनाथ मंदिर खुलने का शुभ मुहूर्त 6मई सुबह 6 बजकर 36 मिनट है।
हटाएंplease do not send a spasm massage.